नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नवरात्रि के पहले दिन रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में होंगे। बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर वह गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र की विशिष्ट पूजा का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ करेंगे। कलश स्थापना का अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में शाम 5 बजे से होगा। इसके अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री, बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे। सोमवार को ही वह भाजपा की तरफ से आयोजित शिक्षक एमएलसी चुनाव की रैली (शिक्षक मतदाता संवाद) को भी संबोधित करेंगे। शारदीय नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा), रविवार को गोरक्षपीठ में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगतजननी की उपासना के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पीठ की परंपरा क...