नई दिल्ली, अगस्त 18 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों की डबल सौगात दी है। जवानों और उनके परिवार को हर साल पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की कैशलेस सुविधा देने के साथ ही दैनिक ड्यूटी भत्ता में बढ़ोतरी कर दी है। पीआरडी जवानों को अब 500 की जगह 600 रुपये ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इससे पहले सीएम योगी तीन बार जवानों का भत्ता बढ़ा चुके हैं। मंगलवार को गोरखपुर में योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी जवानों के सम्मेलन में सीएम योगी ने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड का वितरण कर 'मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। यह भी पढ़ें- स्टार...