संवाददाता, फरवरी 28 -- UP News: होली पर गोरखपुर का पारंपरिक रंगपर्व इस वर्ष भी भव्यता, उल्लास और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया जाएगा। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ दो मार्च को होलिका दहन तथा चार मार्च को होलिकोत्सव पर निकलने वाली प्रमुख शोभायात्राओं में सहभागिता करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तैयारियों में जुट गया है। नगर में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई देने लगा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दो मार्च की शाम पांडेयहाता से निकलने वाली भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में शामिल होंगे। होलिकादहन पर वे परंपरागत रूप से शोभायात्रा में सहभागिता कर श्रद्धालुओं का अभिवादन करेंगे। इस दौरान वे समाज में एकता, सद्भाव और समरसता का संदेश देंगे। गोरक्षपीठ से जुड़ी यह परंपरा दशकों पुरानी है, जिसे मुख्यमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.