लखनऊ, अगस्त 13 -- यूपी की योगी सरकार ने कार्यों में लापरवाही और मनमानी के आरोप में बड़ा ऐक्शन लिया है। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की संस्तुति पर सीएम योगी ने मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी समेत पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन लोगों पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के क्रियान्वयन में कथित लापरवाही का आरोप लगा है। उनके साथ ही वाराणसी में पीएमएमएसवाई के क्रियान्वयन में कथित लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर मत्स्य अधिकारी श्वेता सिंह, आकाश दीप, राजेंद्र और खुर्शीद आलम को भी निलंबित किया गया है।निदेशक ने मनमानी कर दे दिए कई जिलों में ठेके मत्स्य निदेशक एनएस रहमानी पर आरोप हैं कि उन्होंने लखनऊ में स्थित मस्त्य विभाग की जमीन का ठीक ढंग से संरक्षण नहीं किया। साथ ही उन्होंने मत्स्य विभाग के उपनिदेशक के पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री मत...