मुख्य संवाददाता, अप्रैल 4 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लिए गुड न्यूज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को घंटाघर में बनी शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग और व्यावसायिक भवन की सौगात देंगे। वहीं, विरासत गलियारा के प्रभावित व्यावसायियों के लिए पाण्डेयहाता में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स सह भूमिगत पार्किंग की परियोजना का भूमि पूजन-शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ 2 करोड़ रुपये से हुए घंटाघर के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं की वजह से गोरखपुर के इस भीड़भाड़ वाले इलाके में जहां गाड़ियों की पार्किंग का इंतजाम और जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। वहीं विरासत गलियारा में जिन व्यवसायियों की दुकानें प्रभावित हुईं उनकी दुकानों का इंतजाम भी हो जाएगा। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28.26 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.