बरेली, मार्च 11 -- रामायण वाटिका और रुद्रावनम पार्क के उद्घाटन को लेकर एक बार फिर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में बनाई रामायण वाटिका का लोकार्पण इसी माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत तमाम अधिकारियों ने रामायण वाटिका परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.