सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने जितेंद्र पैदल रवाना
बदायूं, जुलाई 23 -- दहगवां। इलाके के गांव रसूलपुर कलां निवासी जितेंद्र यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ के लिए पैदल रवाना हुए। वह अपनी और क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराना चाहते हैं।जितेंद्र यादव ने अपने गांव से लखनऊ तक की लगभग 370 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने का लक्ष्य रखा है। घर से निकलने से पहले, गांव के लोगों ने उन्हें बदायूं-दिल्ली हाईवे तक छोड़ा। इसके बाद वह अपनी यात्रा अकेले ही जारी रखेंगे। बताया, वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी और अन्य लोगों की समस्याओं को उनके सामने रखेंगे। जिन लोगों की कोई नहीं सुन रहा है, हम उनकी बात सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे।्र यह भी पढ़ें- Hapur News: 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की पदयात्रा पर निकले विकास चौहान का हुआ स्वागत
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.