सीएम योगी आज बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को करेंगे सम्मानित, लाभार्थियों को सौंपेंगे चेक
लखनऊ, अगस्त 7 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे। इस दौरान बुनकरों और कारीगरों का सम्मान भी किया जाएगा। हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक का प्रदर्शन, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा और हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हस्तकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, मेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.