गाजियाबाद, नवम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर आएंगे। राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की पदयात्रा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे करीब 1400 मीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर रिहर्सल की। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बहुस्तरीय व्यवस्था की है। पदयात्रा मार्ग से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। आसपास की सोसाइटी की छतों पर भी असलहों से लैस पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह जवान ऊंचाई वाले स्थानों से आसपास के क्षेत्र पर नजर रखेंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था राजकरन नैय्यर ने बताया कि कार्यक्रम के ...