महाराजगंज, सितम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उद्योग/व्यापार बन्धु की बैठक हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी सहित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की। बैंक शाखाओं में सीएम युवा के लंबित आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि सभी शाखाएं सीएम युवा सहित अन्य स्वरोजगारपरक ऋण योजनाओं में लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें और ज्यादा से ज्यादा इच्छुक लोगों को ऋण वितरण कराएं। कहा कि बैंक सुनिश्चित करें कि बिना पुख्ता कारण के आवेदन निरस्त न हों। बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लक्ष्य 1800 है, जिसके ...