संभल, मार्च 17 -- स्टेट बैंक के तत्वावधान में इसलामनगर रोड पर स्थित रिसोर्ट में सीएम युवा उद्यम वृहद ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 116 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें रोजगार देने वाला बनाना है। उन्होंने युवाओं से स्वरोजगार अपनाने और योजनाओं का लाभ उठाने को भी कहा। उप महाप्रबंधक सुमन बक्शी ने लाभार्थियों को ऋण का सही उपयोग करने और समय पर भुगतान करने को कहा। साथ ही अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग, क्यूआर कोड व साउंड बॉक्स के उपयोग के बारे में जानकारी दी। इस बीच उद्यमियों को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.