गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार करेगी। योजना के माध्यम से युवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करना होगा। यह बातें जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त उज्जवल सिंह ने भारतीय स्टेट बैंक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। उपायुक्त ने सभी बैंकों से निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करने का अनुरोध किया। कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में उप निदेशक कृषि धनंजय सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर सभी बैंक मिलकर कार्य करेंगे, तभी जिले की आर्थिक स्थिति ...