गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री राकेश सचान ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) की समीक्षा बैठक में बैंकों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना में बैंकों के चलते ऋण वितरण में आ रही बाधा को 25 मार्च को आयोजित मेगा कैंप पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री राकेश सचान ने तीनों मंडलों के 10 लाभार्थियों को योजना के तहत चेक भी वितरित किए। एनेक्सी भवन सभागार में गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल की संयुक्त समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि योजना के तहत निराधार कारणों से आवेदनों को अस्वीकृत करना स्वीकार्य नहीं है। ऐसे सभी आवेदनों को पुनः बैंकों को भेजा जाए और उनका शीघ्र निस्तारण...