भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बहाने कार्यक्रम स्थलों के समीप की सड़कें दुरुस्त हो रही हैं लेकिन शेष सड़कों पर प्रशासन की नजर नहीं गई है। सीएम दो मार्च को शहर से सटे जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत जाएंगे। जिस रूट होकर सीएम का कारवां गुजरेगा, वहां प्रशासन ने सारी शक्ति लगा दी है। लेकिन घंटाघर से आकाशवाणी होते हुए आदमपुर के पास जागेश्वर पथ को खोद कर एक सप्ताह से छोड़ दिया है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। तेज रफ्तार की गाड़ियों के परिचालन में इस पथ पर हमेशा हादसे का डर रहता है। हनुमान पथ के रहने वाले सौरव कुमार दास ने बताया कि घंटाघर से आकाशवाणी जाने वाली सड़क दुरुस्त थीं। सिर्फ दो-चार जगहों पर किनारे से थोड़ा-बहुत दिक्कत था लेकिन एक सप्ताह पहले मजदूरों ने बीच में सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.