पटना, फरवरी 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचकर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पहले उन्होंने बुद्ध स्मृति पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर का जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बुद्ध स्मृति पार्क में घूमने आये लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुद्ध स्मृति पार्क बहुत अच्छा बना है। लोग यहां अपने परिवार के साथ आकर घूमते हैं। भगवान बुद्ध से जुड़ी बातें जानते हैं और उन्हें अच्छा महसूस होता है। इस अवसर पर विधानपार्षद ललन सर्राफ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.