सीएम बनने का मन है, लेकिन मेरे चाहने से..; केशव प्रसाद मौर्य की जुबान पर दिल की बात
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर सियासी गलियारों में अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं लेकिन आज तक कभी इस पर खुलकर कोई बात सामने नहीं आई। पहली बार एक निजी चैनल के इंटरव्यू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने माना है कि उनके दिल में भी सीएम बनने की चाहत है। उन्होंने कहा-'मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं लेकिन ये मेरे चाहने से नहीं होगा, पार्टी का नेतृत्व और विधायक दल यह तय करता है।' एबीपी न्यूज के इस इंटरव्यू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहला लक्ष्य हमारा बहुमत लाना है। हम जिस तरह 2017 और 2022 में प्रचंड बहुमत लाए थे 2027 में भी वैसा ही बहुमत लाना हमारी प्राथमिकता है। यही लक्ष्य लेकर हम चुनाव लड़ेंगे। बहुमत लाने के बाद कौन मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.