गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम में लगातार गिरते भूजल स्तर को बचाने और अवैध जल दोहन पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। नगर निगम क्षेत्र में अवैध बोरवेल के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को वार्ड संख्या-17 में एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड, बिजली बोर्ड और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी करते हुए क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे दो बोरवेल को मौके पर ही सील कर दिया। जोन-1 के अंतर्गत आने वाले इस वार्ड में यह अहम कार्रवाई कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार और वार्ड के एसडीओ वसीम अकरम के कुशल नेतृत्व में अमल में लाई गई। इस दौरान मौके पर जूनियर इंजीनियर सचिन कुमार भी मुस्तैद रहे। इस संयुक्त सीलिंग अभियान में सीएम फ्लाइंग टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.