सीएम फेलोशिप के भारांक प्रावधान को समाप्त करने की मांग
प्रयागराज, जून 30 -- संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर यूपीपीसीएस-2026 में सीएम फेलोशिप के आधार पर मुख्य परीक्षा में अतिरिक्त भारांक दिए जाने के प्रावधान को समाप्त करने की मांग की है। मंच का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं का आधार समान अवसर, निष्पक्षता और पारदर्शिता होना चाहिए। किसी विशेष योजना के आधार पर अतिरिक्त लाभ दिए जाने से समान प्रतिस्पर्धा का सिद्धांत प्रभावित होगा और चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्न उठेंगे। मंच ने आयोग से पूर्णतः मेरिट आधारित परीक्षा प्रणाली बनाए रखने तथा सभी अभ्यर्थियों पर समान नियम लागू करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.