मथुरा, जून 16 -- जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर नगर निगम के अधिकारी कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा सीएम पोर्टल पर की गई सफाई संबंधी शिकायत के फर्जी निपटारे से लगता है। सीएम पोर्टल पर 4 जून को की गई शिकायत का निस्तारण फर्जी फोटो अपलोड कर दर्शा दिया गया। यही नहीं शिकायकर्ता से फोन पर वार्ता दर्शा कर निस्तारण पर मुहर भी लगा दी गयी, जबकि शिकायतकर्ता पर शिकायत का निस्तारण किए जाने का फोन तक नहीं आया। इस मामले में नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। मामला माधवपुरी वार्ड का है। शिकायकर्ता पवन चौधरी ने 4 जून को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40014526019554 दर्ज कराई। इसमें अवगत कराया गया कि माधवपुरी कॉलोनी में उनके घर के बराबर खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर और मृत पशु पड़े है। गर्मी में दुर्गध के चलते रहना दुश्वार हो रहा है। इससे घनी आबादी में संक्...