कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर। जटहां बाजार क्षेत्र एकवनही उर्फ भागवतपुर में जमीन कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रीता देवी पत्नी शर्मा नन्द गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके ही पट्टीदारों ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित के अनुसार अवैध कब्जा किये भूमि को आरोपियों द्वारा जबरन जोता जा रहा है। उसने बताया कि उसके पति गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। उनके हार्ट का ऑपरेशन हो चुका है तथा वह ब्रेन हेमरेज, फालिज और बीपी जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं, उनका एक बेटा भी पोलियो से दिव्यांग है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी शारीरिक कमजोरी और पारिवारिक मजबूरी का विपक्षी फायदा उठा रहे हैं।रीता ने मांग की है कि जमीन की निष्पक्ष पैमाइश कराकर हिस्से के अनुसार बंटवारा कराया ...