बिहारशरीफ, जनवरी 6 -- सीएम पहुंचे कल्याण बिगहा, स्व. सीताराम को दी श्रद्धांजलि वर्षों से मुख्यमंत्री के घर की करते थे रखवाली सीताराम के परिजनों से मिलकर की बातचीत फोटो : अलग से हरनौत, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। उन्होंने वर्षों से उनके घर की देखभाल करने वाले स्व. सीताराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके परिजनों से मिलकर बातचीत की। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से गांव पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद सड़क मार्ग से ही पटना रवाना हो गये। हाल ही में तबीयत बिगड़ने से सीताराम का निधन हो गया था। मुख्यमंत्री का काफिला सीधे उनके आवास के पास पहुंचा। सबसे पहले उन्होंने स्व. सीताराम के चित्र पर पुष्पांजलि की। फिर उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद वे अपने घर गये और करीब ...