रामपुर, मार्च 11 -- स्वार। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिलक खानम पुलिस नौ मार्च की रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि ग्राम आकानगर निवासी सिमरोज पुत्र मोहम्मद इस्लाक ने अपनी फेसबुक आईडी से यूपी के मुख्यमंत्री की फोटो का इस्तेमाल करते हुए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पोस्ट कर उन्हें वायरल कर दिया। बताया गया कि पोस्ट वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष फेल गया और आमजन की भावनाएं आहत हुई है। उपनिरीक्षक सूरज सिंह चौहान की ओर से आरोपी सिमरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष निशा खाताना ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे...