समस्तीपुर, जून 3 -- हसनपुर । सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धमकी देने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मौजी गांव निवासी हीरालाल यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 27 मई को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने और अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में हसनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...