बक्सर, अप्रैल 14 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। भाजपा ने राजनीतिक पारी को सशक्त रूप देने के लिए सीएम पद हेतु सुबे के डिप्टी सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना है। नेता चुने जाने के बाद सूबे में खासकर बक्सर भाजपा के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने इस अवसर पर कहा कि सीएम पद के लिए सम्राट चौधरी को नामित किया गया है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व पीएम मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ दिलीप जायसवाल, भीखु भाई दलसानियां, विजय सिन्हा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- विधायक दल का नेता चुनने पर बधाई उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा और बिहार जनता के लिए सुअवसर के रुप में प्रकाशित होगा। बक्सर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहा...