नई दिल्ली, मई 13 -- भाजपा ने पश्चिम बंगाल से लेकर असम तक मुख्यमंत्रियों का चुनाव कर लिया है और उनका शपथ ग्रहण समारोह हो चुका है। इस तरह नई सरकारों ने कामकाज संभाल लिया है, लेकिन केरल में अब तक मुख्यमंत्री का ही फैसला नहीं हो सका है, जहां कांग्रेस को जीत मिली है। अब तक बैठकों और सुझावों का ही दौर जारी है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सीएम पद की रेस में केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन ही बचे हैं। लेकिन दोनों की ओर से दावेदारी इतनी मजबूती से रखी जा रही है कि अब फैसला दिल्ली से ही होगा। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बैठकें की हैं। उन्होंने केरल कांग्रेस के कई पूर्व अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। केरल में वीडी सतीशन के समर्थन में कुछ स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि राहुल गां...