गांधीनगर, मार्च 19 -- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को प्रदेश के पोरबंदर शहर को बड़ी सौगात देते हुए 413.81 करोड़ रुपए के 46 विकास कार्यों का ई-लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोरबंदर नगर पालिका को महानगर पालिका (नगर निगम) का दर्जा देने और इसके आधुनिकीकरण के लिए 291 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा भी की। साथ ही छात्रों के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत से 'क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र' बनाने को भी मंजूरी दी। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल तरीके से जुड़कर मुख्यमंत्री ने 'विकसित गुजरात से विकसित भारत 2047' के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पोरबंदर जिले में 2,100 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि कार्यक्रम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.