मथुरा, अप्रैल 2 -- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना में चयनित मथुरा जनपद की पांच ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव अलीगढ़ जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर आज रवाना होंगे। इस दौरान वे अलीगढ़ जिले की तीन ग्राम पंचायतों में एक्सपोजर विजिट करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत महावन बांगर, चूराहंसी, कारब, सरूरपुर, अगरयाला ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना वर्ष 2025-26 के लिए चयनित किया गया है। इन ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव जनपद अलीगढ़ की ग्राम पंचायतों में एक्सपोजर विजिट के माध्यम से जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में भौतिक जानकारी, सीख एवं गुणवत्ता के सम्बन्ध वहां की पंचायतों से जानकारी हॉसिल करेंगे। इस विजिट के दौरान गौण्डा ब्लाक की ग्राम पंचायत तलेसरा...