गाजीपुर, अप्रैल 4 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम पंचायत को प्रतिष्ठित सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस उपलब्धि के तहत शनिवार को पंचायत को 35 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जिससे गांव के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। करीब 70 हजार की आबादी और 26 हजार मतदाताओं वाली यह पंचायत पिछले कुछ वर्षों में पारदर्शी और प्रभावी कार्यशैली के कारण मिसाल बनकर उभरी है। पंचायत ने सड़क, स्वच्छता, पेयजल, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विकास कार्य केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि हर गली और मोहल्ले तक पहुंचे हैं। गांव में दो आउटडोर फुटबॉल मैदान, व्यायामशाला, ओपन जिम, बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट के साथ फव्वारे जैसी सुविधाएं विकसित की गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.