फतेहपुर, जुलाई 25 -- फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 31 मिनट के संबोधन में आठ बार सपा का नाम लेते हुए आड़े हाथों लिया। उन्होंने दो बार कांग्रेस व चार बार सैफई का भी नाम लिया लेकिन पूरे भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार भी बसपा का नाम नहीं लिया। सीएम के जनसभा का संबोधन दोआबा के विकास, सरकारी योजनाओं के उपलब्धियां और विपक्षी दलों में सीमित रहा। उन्होंने डबल इंजन की सरकार में हुए विकास की तस्वीर को सामने पखा। लोगों का समझाने का प्रयास किया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की हालत क्या था और सूबे में भाजपा सरकार बनने के बाद किस तरह विकास ने रफ्तार पहुंची। यह भी पढ़ें- पेपर लीक माफिया की जगह अब जेल: योगी कहा संभावनाएं तभी भी और आज भी है सिर्फ काम करने की नजरियां और सरकारों की सोंच का है। पहले सरकार निजी, समर्थकों के लाभ के लिए काम करते...