रुद्रपुर, मई 1 -- असद जावेद, खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को सुबह अपने आवास में आम जनता से मिले। यहां लोगों से मिलने के बाद सीएम हेलीपैड पहुंचे। यहां भी जनता उनका इंतजार कर रही थी। यहां लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर बाद सीएम खटीमा वापस लौटे और अपने भांजे के विवाह समारोह में शामिल हुए। सितारगंज रोड स्थित विवाह समारोह में पहुंचे सीएम धामी ने वर शुभम और वधु ललिता को आशीर्वाद दिया और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपनी बड़ी बहन नंदी देवी और बहनोई लक्ष्मण सिंह छेत्री को भी बधाई दी। यह भी पढ़ें- काशीपुर को काशी की तरह चमकाना चाहते हैं धामी: बाली विवाह का कार्यक्रम बेहद निजी रखा गया था। सीएम के करीबी रिश्तेदार और पार्टी के कार्यकर्ता विवाह...