बिजनौर, दिसम्बर 30 -- करीब दो साल पहले जिले के कुख्यात ढाई लाख के लाख के इनामी बदमाश आदित्य राणा उर्फ रवि के एनकाउंटर में अदम्य साहस दिखाने वाले मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कृष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया। 28 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित पुलिस सेवा समर्पण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 11-12 अप्रैल 2023 की रात को ग्राम पाईंदापुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में ढाई लाख का इनामी बदमाश आदित्य राणा मारा गया था। इस मुठभेड़ में मुख्य आरक्षी अरुण कुमार ने साहस, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था। उसी के लिए उन्हें मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया। अरुण कुमार के सम्मान से बिजनौर पुलिस के जांबाज जवानों के हौसले को भी नई पहचान मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.