रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- खटीमा, संवाददाता। बाघ के हमले में मारी गई बुजुर्ग महिला के परिजनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर बात की। उन्होंने मृतका के पुत्र को ढांढस बंधाया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं परिवार को उपलब्ध कराई जाएं। एक अप्रैल की सुबह बग्घा-54 क्षेत्र में मवेशियों को चराने जंगल गई 60 वर्षीय गोपुली देवी पर बाघ ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या और भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सतीश भट्ट पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने फोन पर मृतका के पुत्र चंद्र सिंह की मुख्यमंत्री धामी से बात कराई। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया और पूरी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.