पटना, जनवरी 4 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, पूर्व सांसद अरुण कुमार के पिता एवं घोषी से जदयू विधायक ऋतुराज कुमार के दादा ब्रजनंदन शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रजनंदन शर्मा ने संघ के अध्यक्ष के रूप में लगातार शिक्षकों के हित में काम किया है। वे शिक्षकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। शिक्षकों के सर्वमान्य नेता थे। उनके निधन से शैक्षणिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.