वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल में स्वीकृत सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू करने में देरी पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को सर्किट हाउस में पीडब्ल्यूडी के रोड प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान सख्त लहजे में पूछा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को मैंने काफी समय पहले स्वीकृति दे दी थी, वे अब तक क्यों नहीं चालू हुए? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि समय कम बचा है, इसलिए बारिश से पूर्व ज्यादा से ज्यादा परियोजनाओं को धरातल पर उतारें। सड़क, पुल और फ्लाईओवर निर्माण में लेटलतीफी अब और बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम योगी दो दिनी दौरे पर शुक्रवार शाम बनारस पहुंचे। सर्किट हाउस के सभागार में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं विभागीय अभियंताओं के साथ विभाग के कार्यों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- कारण कुछ भ...