पटना, फरवरी 28 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इन्हें गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। दिन में उन्होंने बांस घाट क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान बांस घाट क्षेत्र में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शवदाह गृह परिसर के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने मंदिरी नाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस निर्माणाधीन दो-लेन संपर्क सड़क को नेहरू पथ (बेली रोड) के आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट होते हुए जेपी गंगा पथ से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बांस घाट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.