बिहारशरीफ, जून 2 -- सीएम ने दी शेखपुरा को 50 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात मंच पर बुलाकर जीविका दीदियों को सौंपा 4.77 करोड़ का चेक लाभुकों के बीच राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का किया वितरण फोटो शेखपुरा सीएम 06: बरबीघा के सामस में मंगलवार को महिला लाभुकों को अनुदान व लोन का चेक प्रदान करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। शेखपुरा सीएम05: बरबीघा के सामस में मंगलवार को सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के लगे स्टॉलों का निरीक्षण करते सीएम सम्राट चौधरी व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा प्रखंड सामस में आयोजित सहयोग शिविर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विकास की झड़ी लगा दी। उन्होंने जिलेवासियों को 50 करोड़ 13 लाख रुपये की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। मंच से रिमोट का बटन दबाकर इन योजनाओं का विधिवत शिलान्यास व उद्घाटन किया...