पटना, दिसम्बर 15 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व कप जीतने पर भारतीय स्क्वैश टीम को बधाई दी है। सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप जीतने पर भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक जीत ने सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...