रुद्रपुर, जून 16 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाली डायनेस्टी गुरुकुल की छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा पोखरिया ने प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां और कृतिका कलौनी ने 17वां स्थान हासिल किया था। दोनों मेधावियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। विद्यालय के एमडी धीरेन्द्र भट्ट, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- सीएम ने डायनेस्टी की मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...