सीएम ने जनार्दन को सम्मानित किया
चम्पावत, अक्टूबर 1 -- चम्पावत। चम्पावत छतार निवासी एसबीआई के रिटायर्ड मुख्य प्रबंधक जनार्दन चिलकोटी को शिक्षा और समाज कल्याण के क्षेत्र में काम करने पर पुरस्कार दिया गया है। सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर देहरादून में उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सीमांत क्षेत्र के विद्यालयों और महाविद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग, कौशल विकास, आत्मनिर्भर बनाने आदि गतिविधियों में कार्य किया। वे भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, चम्पावत के महासचिव पद पर रहते हुए आपदा और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.