बलिया, मार्च 9 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पार्टी के विधायकों व विधान परिषद सदस्यों तथा जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से बैठक की। जिले से बलिया नगर विधायक व परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, बांसडीह की विधायक केतकी सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू इसमें शामिल हुए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए विकास भवन स्थित एनआईसी में इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी यहीं से वीसी में शामिल हुए। जबकि जिला मुख्यालय से बाहर रहने के कारण सभी जनप्रतिनिधि अलग-अलग स्थानों से लिंक के जरिए मीटिंग से जुड़े। दोपहर बाद ढाई बजे से शुरू हुई ऑनलाइन बैठक करीब 45 मिनट तक चली।एनआईसी में अधिकारियों के अलाव...