पटना, जनवरी 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिला के जोगाचक के रहने वाले कपिलदेव मिस्त्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि कपिलदेव मिस्त्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित ग्राम निर्माण मंडल में खादी सूत कातने वाले बुनकरों के बीच 40 साल तक काम किया था। मैंने भी कपिलदेव मिस्त्री से सूत कातने का प्रशिक्षण लिया था। वह वंचित समाज के लोगों के लिए काम करते थे। उनके निधन की खबर अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...