आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित विकास योजना के तहत क्षेत्रीय विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों से एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने एमएलसी विक्रांत सिंह 'रिशु', रामसूरत राजभर और विजय बहादुर पाठक से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के आवश्यक विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजें। प्रस्ताव मिलने के बाद उन्हें तत्काल स्वीकृति दी जाएगी। इसके आधार पर जिला प्रशासन संबंधित क्षेत्रों में विकास कार्य कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्वरित विकास योजना के अंतर्गत ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.