अल्मोड़ा, दिसम्बर 23 -- रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रानीखेत प्रवास के दौरान मंगलवार की तड़के सुबह की सैर पर निकले। उन्होंने नगर के प्राकृतिक सौन्दर्य का लुत्फ़ उठाया। रानीझील सहित तमाम खूबसूरत स्थल भी निहारे। सैन्य आशिकारीयों और आम नागरिकों से भी वार्ता की। माल रोड से लेकर मुख्यमंत्री रानीखेत बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने चाय की दुकान पर लोगों से चाय पर चर्चा की। लोगों ने उन्हें कई समस्याएं बताई। व्यापारी अजय कुमार बबली ने कहा कि आधार कार्ड सेंटर नहीं होने से लोगों को भारी दिक्क़त हो रही है, इसके अलावा उन्होंने छावनी की सिविल एरिया को चिलियानौला नगरपालिका में शामिल कराने को लेकर पहल करने की गुजारिश भी की। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक में आई लव रानीखेत के साइन बोर्ड के सम्मुख तश्वीरें भी खिंचवाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...