पटना, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारीशरीफ गए, वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआएं ली और ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनएमिया पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा, विधायक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.