अररिया, फरवरी 3 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। अररिया जिले के तीन बार से जदयू जिलाध्यक्ष रहे आशीष कुमार पटेल पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर जिले के संगठन विस्तार एवं जिला में हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को विस्तार देने और समाज के सभी वर्ग को सम्मान देने की उनकी कोशिश को मुख्यमंत्री ने सराहा और समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास की रोशनी को पहुंचाने में व्यवस्था को दल का सहयोग प्राप्त हो ऐसी व्यवस्था करने पर बल देने को कही। जिलाध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि वर्तमान नीतीश कुमार की सरकार लगातार विकास के कार्यों की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...