मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समृद्धि यात्रा के क्रम में शुक्रवार को शहर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी 853 करोड़ रुपये की 172 योजनाओं की सौगात दी। अहियापुर स्थित बाजार समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ऑनलाइन इन योजनाओं का उद्धाटन, शिलान्यास और कार्यारम्भ किया। इनमें 212 करोड़ की 47 योजनाओं का उद्घाटन, 194 करोड़ की 89 योजनाओं का शिलान्यास और 447 करोड़ की 36 योजनाओं का कार्यारंभ शामिल है। मौके पर आयोजित जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने जिले के सभी 16 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और प्लस टू स्तरीय एक आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही खेलों के विकास के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय योजना से जिले के विकास की गति को और त...