गया, फरवरी 14 -- सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पहली बार गया आए। मोहड़ा व मानपुर के बाद शाम में प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर पहुंचे। काफिले के साथ निशांत कुमार सीधे विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह गए। वहां विष्णुपद चरण की पूजा-अर्चना की। गयापाल गयापाल गोकुल दुबे और टुन्ना लाल महतो ने पूरे विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी। करीब बीस मिनट तक विष्णुचरण की पूजा कर मंगल कामना की। इससे पहले विष्णुपद पहुंचने पर जदयू के नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कड़ी सुरक्षा के साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विष्णुपद से निशांत कुमार शक्तिपीठ मां मंगलागौरी मंदिर गए। यहां भी गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर मंगल कामना की। मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा के बाद निशांत कुमार बोधगया के लिए रवाना हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.