मधुबनी, जनवरी 21 -- मधेपुर, निज संवाददाता। फुलपरास के विधायक सह पूर्व मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी पांच वर्षों में विकसित बिहार बनना तय है। बिहार में न्याय के साथ लगातार विकास जारी है। फुलपरास विधानसभा के सम्यक व द्रुत गति से विकास के लिए मैं कटिबद्ध हूं। यह बातें उन्होंने मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित वरीय भाजपा नेता ज्योति झा के आवासीय कार्यालय पर कही। भाजपा नेता ज्योति झा के आवासीय कार्यालय में विधायक सह पूर्व मंत्री शीला मंडल को मिथिला की परंपरा के तहत पाग, दोपटा व माला से स्वागत किया गया। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव दूसरी बार जीतने के बाद क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री शीला कुमारी उर्फ शीला मंडल पहली बार मधेपुर प्रखंड क्षेत्र का दौरा करने पहुंची थीं। विधायक मधेपुर,मधे...