सीएम धामी ने 276 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर
नई दिल्ली, जून 2 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 तथा नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का अवसर नहीं बल्कि जनसेवा की नई जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने वर्षों की मेहनत, अनुशासन और संघर्ष के बाद यह सफलता हासिल की है, जो उनकी योग्यता और समर्पण का प्रमाण है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.