देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में पशुपालन और गन्ना विकास विभाग में चयनित 101 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन दौर खत्म हो चुका है और अब सेवा व साधना का नया दौर शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से निष्ठापूर्वक जनसेवा का आह्वान करते हुए कहा कि नौकरी मिलना अंतिम लक्ष्य नहीं है। कार्यालयों के दरवाजे हमेशा आम जनता के लिए खुले रहने चाहिए ताकि किसी को परेशानी या शिकायत का मौका न मिले। उन्होंने युवाओं को अपने काम में पारदर्शिता बनाए रखने और धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कर नैतिक मूल्यों को अपनाने की भी सलाह दी। राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं का उल्लेख करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने नकल विरोधी कड़ा कानून लागू कर पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की है। अब नौकरियां सिफारिश...